फिरोजाबाद, मई 7 -- स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सौ शैय्या अस्पताल के भूतल के लेबर रूम के निकट पोस्टनेटल कक्ष में रखे कूलर में आचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे आसपास के वार्डों में धुआं भरने से महिला मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही सीएमएस डॉ. नवीन जैन स्टाफ के साथ पहुंच गए। इस बीच कर्मचारी फायर स्टेशन पर सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडे और एफएसओ दुर्गेश कुमार जवानों के साथ दो दमकल लेकर मौके पर पहुंच गए। लेकिन इससे पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- आग लगे तो घबराएं नहीं, सतर्कता से करें बचाव बगल के वार्ड में भर्ती मरीजों को चिकित्सकों की सहायता से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। वार्ड में भरे धुआं को स्मोक एजेस्टर के द्वारा बाह...