कन्नौज, अप्रैल 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौ शैय्या अस्पताल जिसका विवादों से पुराना नाता रहा है। ताजा मामला काफी हैरान कर देने वाला है। डीएम जब अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें आईसीयू बंद मिला। जब चाभी मंगाकर उसे खुलवाया गया, तो एक बारगी डीएम भी हैरत में पड़ गए, कि यह आईसीयू कक्ष है, या फिर स्टोर रूम। आईसीयू में बेतरतीब ढ़ंग से सामान भरा पड़ा था। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और आईसीयू को शीघ् शुरू कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शुक्रवार को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बिंदुवार जायजा लिया और अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, त्वरित और मानक चिकित्सा सेवाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हर विभाग में जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.