भदोही, मई 20 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चन्द्रपुरा गांव में सोमवार रात तेज हवा के कारण करीब सौ वर्ष पुराना जर्जर नीम का पेड़ गिर गया। विशालकाय पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया तथा एक भैंस की दबकर मौत हो गई। पेड़ गिरने से सीमा यादव पत्नी स्वर्गीय मुरारी लाल यादव का खपरैल मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में दबकर एक भैंस की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार पिछले दिनों आई आंधी-तूफान से पेड़ पहले से ही जर्जर हो गया था, जो सोमवार रात अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से घर का बड़ा हिस्सा टूट गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने में मदद की।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि मकान और पशु दोन...