सीवान, जनवरी 2 -- पचरुखी, एक संवाददाता। थाने की पुलिस ने बुधवार की देर रात जसौली गांव से सौ लीटर देसी शराब के एक धंधेबाज को पकड़ा है पकड़ाया धंधेबाज इसी गांव का अनिल बांसफोर है। पुलिस ने पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात पुलिस को जसौली गांव में धंधेबाजों द्वारा भारी मात्रा में शराब की खेत उतारने की गुप्त सूचना मिली। तत्पश्चात पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर सौ लीटर देसी जुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ लिया। जबकि पुलिस के आने की भनक लगते ही पकड़ाए धंधेबाज के दो सहयोगी फरार हो गए। इधर पुलिस ने पकड़ाए धंधेबाज से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर फरार दोनों धंधेबाजों को चिन्हित कर लिया है। दोनों धंधेबाजों की धड़पकड़ के लिए संभावित ठिकान...