सीवान, मार्च 10 -- सिसवन। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भागर कचनार मुख्य सड़क से 100 लीटर देसी शराब बरामद की है। कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कारोबार के लिए शराब लाया जा रहा है। पुलिस ने जाल बिछाया। कारोबारी शराब छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...