औरंगाबाद, जून 15 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में इंद्रपुरी बराज जाने वाली सड़क के किनारे से सौ लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...