पीलीभीत, मई 24 -- पीलीभीत। दस दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रो पदार्थों के दामों से पब्लिक सन्न रह गई। जो लोग सौ रुपये का पेट्रोल और डीजल ले रहे थे। अब वे क्रमश: दो सौ रुपये का पेट्रोल और पांच सौ रुपये का डीजल वाहनों में डलवाने लगे है। जिससे जिले में खपत बढ़ने लगी है। यही वजह रही है कि सुबह के समय जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचल में भी पेट्रोल पंप पर भीड़ सी रही। पेट्रोल अब जिले में सौ रुपये होने को बेताब है। मंत्रालय से मिली हरी झंड़ी के बाद दस दिन में तीसरी बार और सप्ताह में दूसरी बार बढ़े पेट्रो पदार्थों के दाम से हर कोई हैरत में है। जो लोग यह मान बैठे थे कि पहली दफा दाम बढ़ गए और अब नहीं बढ़ेंगे। वे गच्चा खा चुके हैं। जबकि पेट्रोल पंप कारोबारी इस बात के लिए तैयार थे कि हो न हो अभी तीन से चार बार में दाम बढ़ेंगे। अमूमन ऐसा ही हुआ। अब न...