बागपत, जून 12 -- बागपत। मात्र सौ रुपये के विवाद ने दो परिवारों को बर्बाद करके रख दिया। वर्ष 2015 में शुरू हुई इस रंजिश में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच से अधिक लोग गोली लगने से घायल हो चुके हैं। इस खूनी रंजिश में व्यापारी और उसके एकलौते बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे पक्ष के भी दो सगे भाई मौत के मुंह में समा गए। बताया जाता है कि वरुण लुहारी शराब पीने का आदी था। 14 जुलाई 2015 को वह अपने साथियों के बड़ौत के दिल्ली बस स्टैंड पर आर्य टेंट हाउस के नीचे खुली शराब की दुकान पर पहुंचा। जहां से उसने शराब की बोतल ली और फिर पास में सोहनलाल की कंफेक्शनरी की दुकान पर बैठकर सेवन करने लगे। इससे पहले भी वरुण लुहारी सोहनलाल की दुकान पर बैठकर ही शराब पीता, नमकीन और पानी खरीदता था। उस रोज भी वह दुकान पर पहुंचा था तो सोहनलाल ने उससे पहले लि...