सौ रुपये उधार वापस मांगा तो दबंगों ने टाइल्स से फोड़ा सिर, तीन पर मुकदमा
लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में महज सौ रुपये उधार वापस मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। दबंग तेजा ने अपने भाई उमेश और साथी बब्बन के साथ मिलकर युवक का रास्ता रोककर उसके सिर पर टाइल्स से हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना के कासिमपुर पकरीखेड़ा निवासी गुड़िया पत्नी स्वर्गीय नरेश रावत ने बताया कि गांव में रहने वाले तेजा ने उनके बेटे कपूर से सौ रुपये उधार लिए थे। जब कपूर ने रुपये वापस मांगे तो तेजा रंजिश पालने लगा। 4 मई की रात करीब ग्यारह बजे जब कपूर सब्जी लेकर घर लौट रहा था, तभी पकड़ी पुल के पास तेजा अपने भाई उमेश के साथ उसका रास्ता रोककर दबंगई करने लगे। विरोध करने पर ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.