लखनऊ, जून 30 -- - कई राज्यों में फैला गिरोह का नेटवर्क, मददगार जनसुविधा केंद्रों का ब्योरा जुटा रही पुलिस - ठेले खोमचे वालों और दिहाड़ी मजदूरों के नाम के दस्तावेजों पर खोले जाते थे खाते लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित अपार्टमेंट से पकड़े गए साइबर जालसाजों ने सौ से ज्यादा म्यूल खाते खोलकर आठ करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की थी। यह म्यूल खाते ठेले खोमचे और दिहाड़ी मजदूरों के दस्तावेज लगाकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में खोले गए थे। गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला था。

पुलिस की कार्रवाई तफ्तीश में लगी पुलिस टीम अब गिरोह की मदद करने वाले जनसुविधा केंद्र के संचालकों का ब्योरा जुटा रही है। इन जनसुविधा केंद्रों में आनलाइन ट्रांजेक्शन कर रुपये कैश कराते थे। इसके साथ ही वहां से फर्जी आधार कार्ड भी बनवाते थे। अपर पुल...