हरदोई, अप्रैल 17 -- पिहानी। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि उन्नाव के बांगरमऊ स्थित इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विष्णु मिश्रा रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन कुमार ने की। 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में आशीष कुमार ने पहला स्थान पाया। अरुण कुमार ने द्वितीय तथा राहुल कनौजिया को तृतीय स्थान प्राप्त मिला। छात्रा वर्ग में मनु देवी ने बाजी मारी। शिवानी देवी ने दूसरे रिंकी यादव ने तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में हर्षित कुमार ने प्रथम स्थान पाया। अभिषेक कुमार ने द्वितीय तथा सूरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.