गाजीपुर, मार्च 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नेहरू स्टेडियम गोरा बाजार में रविवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया। उन्होने खेल प्रतियोगिता का 100 मीटर अंडर 13 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। 13 वर्ष के धावक 100 मीटर में पहले स्थान पर दुर्गावती कुमारी, सृष्टि यादव दूसरे, सपना रावत तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर में आंचल सिंह, सृष्टि यादव, तनु कुमारी, 400 मीटर में दुर्गावती कुमारी, वंशिका यादव, जानवी राय रही। इस दौरान कोच विनोद जायसवाल, मयंक ,नागेंद्र सिंह ,संगीता यादव, जुगनू सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.