बाराबंकी, अप्रैल 28 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिले में सहकारिता विभाग की यूरिया गबन और निजी क्षेत्र की यूरिया पर ओवररेटिंग के विरोध में मंगलवार को किसानों ने धरना दिया। विकास भवन स्थित सहकारिता व कृषि विभाग के घेराव की योजना किसानों की थी, लेकिन प्रशासन के निर्देश पर गन्ना कार्यालय में किसान एकत्र हुए। किसानों की मांगों का ज्ञापन लेकर शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया। भाकियू (महात्मा टिकैत) गुट के जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान मंगलवार की सुबह विकास भवन पहुंच गए। कार्यालय का घेराव होने की सूचना पर जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने किसानों को गन्ना कार्यालय में धरना देने की बात कही। जिसके बाद किसान गन्ना कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान नेता विनोद वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.