जौनपुर, जून 25 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन बुधवार की देर शाम क्षेत्र के प्रेमराजपुर गांव पहुंचे। जहां पद्मश्री डॉ. लालजी सिंह के नाम से निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल का उन्होंने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कई खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल भवन के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की भी बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके से ईंट, बालू और गिट्टी के नमूने एकत्र कराकर जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से अस्पताल के सामने निर्माणकार्य से सम्बंधित बोर्ड लगाने का निर्देश दिए। जिसमें अस्पताल का नाम, निर्माण कार्य की लागत, समय, कार्यदायी संस्था न...