सिद्धार्थ, अप्रैल 14 -- इटवा (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के पिपरा पठान (मुर्गिहवा) गांव के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक सौ फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर हंगामा करने लगा। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और परिजनों के समझाने पर युवक नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के इंद्रीग्रांट गांव के टोला बक्शडीह निवासी विशाल चौहान पुत्र रामदास का इटवा क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह भी पढ़ें- शादी कराओ, तभी उतरूंगा. प्रेमिका के लिए 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा आशिक, 2 घंटे तक चला ड्रामा युवक उसी युवती से शादी करना चाहता था लेकिन किन्हीं कारणों से बात आगे नहीं बढ़ पा रही ...