कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में मतदाता जागरुकता को लेकर स्वीप कोषांग द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। विभिन्न वार्डों में घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को 23 फरवरी को होने वाले मतदान में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप टीम के सदस्यों ने लोगों को मताधिकार के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए। इस दौरान मतदाताओं को समझाया गया कि उनका एक-एक वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त और जवाबदेह बनाने की आधारशिला है। अभियान में विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को लक्षित किया गया। उन्हें मतदान की प्रक...