वाराणसी, जुलाई 7 -- चिरईगांव, संवाद। श्रीअन्न (मिलेट्स) और दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जिले के राजकीय कृषि बीज भंडारों में शत- प्रतिशत अनुदान पर बाजरा, सांवा, कोदो और रागी के बीज उपलब्ध हैं। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने मंगलवार को बताया कि इन बीजों के अलावा 50 प्रतिशत अनुदान पर अरहर एवं उड़द के प्रामाणित और उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध हैं। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि बीजों के संबंध में किसान पोर्टल agriculture.up.gov.in पर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं। वे वहां बुकिंग कराकर भंडारों से आवश्यकतानुसार बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में जिन किसानों के खेत किन्ही कारणों से खाली रह जाएंगे, वे तोरिया बीज की बुकिंग करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- सौ फीसदी अनुदान पर मिलेंगे मिलेट्स-दलहनी फसलों के बीज...