भदोही, मई 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में संचालित 100 परिषदीय विद्यालयों में वाटर कूलर लगाए जाएंगे। सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने 100 स्कूलों में वाटर कूलर लगवाने की सहमति प्रदान कर दी है। वाटर कूलर लगने के बाद बच्चों को ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे प्रचंड गर्मी में राहत मिलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग की पहल पर सांसद डॉ. विनोद बिंद ने 100 विद्यालयों में वाटर कूलर लगाने की सहमति दी है। साथ ही बच्चों की नियमित उपस्थिति के आधार पर विद्यालयों का चयन भी कर लिया गया है। इससे करीब 15 से 20 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे।बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं, जिनमें लगभग एक लाख 30 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से तप रहा यूपी, कल से 15 जून तक इन स्कूलों में छुट्टी, जारी ह...