चक्रधरपुर, अप्रैल 25 -- बंदगांव। आयुष्मान आरोग्य मंदिर नकटी में चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 151 लोगों का चेस्ट एक्स-रे कर उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नकटी पंचायत के मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि मिथुन गगराई ने स्वयं चेस्ट एक्स-रे किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरे पंचायत को टीबी मुक्त बनाना है। जिसके लिए सभी सहिया दीदी, चिकित्सा टीम की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया और जांच के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के बारे में भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत: 100 दिन कैंपेन में सभी इंडिकेटर पर विभाग का फोकस स्वास्थ्य विभाग की इ...