सौ दिनों में 34.5 लाख लोगों की टीबी जांच होगी
पटना, अप्रैल 16 -- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बिहार में अगले 100 दिनों में 34.5 लाख से अधिक लोगों की टीबी की जांच होगी। प्रदेश में यह अभियान शुरू कर दिया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक कुमार गौरव ने कहा कि इस अभियान के तहत राज्य के 11 हजार 55 उच्च जोखिम वाले गांवों और वार्डों में रहने वाले हर एक नागरिक की स्क्रीनिंग होगी। अपर कार्यपालक निदेशक ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य केवल मरीजों को ढूंढ़ना नहीं, बल्कि जन भागीदारी के माध्यम से 37 प्रकार के संवेदनशील समूहों को सुरक्षा कवच प्रदान करना और नए मामलों के प्रसार को पूरी तरह समाप्त करना है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिनों का टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू जिला सहित पूरे सूबे में 11055 गांवों टीबी जांच प्रक्रिया को तेज करने के लिए 185 अल्ट्रा-पोर्टेब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.