आगरा, अप्रैल 10 -- ताजनगरी में 24 मार्च से 100 दिनी टीबी मुक्त अभियान चल रहा है। टीमों ने इलाकों में संदिग्ध मरीजों की पहचान शुरू की है। जांच कर इलाज कराया जा रहा है। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच, दवा और इलाज उपलब्ध है। जरूरतमंद मरीजों को पोषण पोटली और 1000 रुपये मासिक सहायता दी जाती है। दो सप्ताह से खांसी, बुखार या वजन गिरने पर जांच जरूरी है। मदद के लिए 1800116666 पर संपर्क करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...