गौरीगंज, अप्रैल 10 -- गौरीगंज। नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को सौ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को चेकिंग के दौरान उन्होंने एक संदिग्ध युवक को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक बरामद हुआ। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान प्रिंश कुमार उर्फ अशोक कुमार पुत्र मंगल प्रसाद निवासी मोहल्ला चौक बाजार कस्बा गौरीगंज के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.