गौरीगंज, जून 2 -- जामो। नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत पुलिस ने लगभग 10 लाख कीमत की स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उन्होंने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान मुकेश पुत्र शिवशंकर निवासी ग्राम रामपुर चौधरी थाना जामो के रूप में हुई। केस दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया गया। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व से आधा दर्जन अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...