बाराबंकी, जुलाई 24 -- बाराबंकी। बड्डूपुर पुलिस ने चार आरोपियों को सौ ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का तीन लीटर पिपरमिंट का तेल आदि बरामद किया गया है। आरोपियों को शुक्रवार को रीवा सीवा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने अपना नाम पता अमित रावत पुत्र मिश्रीलाल रावत निवासी ग्राम खेवली थाना देवा, सुजीत कुमार कश्यप पुत्र राजकुमार कश्यप निवासी राजाजीपुरम नियर रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल लखनऊ, संदीप कश्यप पुत्र मत्तीलाल निवासी दक्षिण टोला बंकी कोतवाली नगर व विशाल सोनी पुत्र विजय सोनी निवासी दक्षिण टोला कोतवाली नगर बताया। आरोपी अमित रावत हिस्ट्रीशीटर है। आरोपियों के पास से सौ ग्राम मार्फीन, तीन लीटर मेंथा ऑयल, कार व 31 सौ रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने 17 जुलाई को थाना बड्डूपुर के ग्राम गौरभारी में एक घर से पि...