भदोही, अप्रैल 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जंगीगंज स्थित जेपी हॉस्पिटल एवं सिस्कों संस्था द्वारा बुधवार को पोषण पोटली वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें डीएम शैलेश कुमार द्वारा कुल सौ क्षय रोगियों में पोषण पोटली वितरित हुआ। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास पर बल देते हुए जन-जन को इसके प्रति जागरूक होने का आह्वान किया गया। प्रबंधक डॉ. रत्नेश पांडेय एवं डॉ. आशुतोष तिवारी द्वारा पोषण वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि क्षय रोग के पूर्ण उन्मूलन के लिए छह माह के विशेष अभियान चलाया जाए। टीबी असाध्याय बीमारी नहीं है बल्कि इसका प्रॉपर इलाज है होना जरूरी है। समय से दवा प्रोटीन पोषण का सेवन करें तो रोग से शीघ्र ही निजात मिल जाएगी। क्षय रोग को समाप्त करने के लिए आक्रामक एवं समन्वित प्रयास जरूरी है। इस तरह का सराहनीय पहल हमेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.