झांसी, जुलाई 28 -- झांसी। सौ करोड़ से बरुआसागर किले की तस्वीर बदल रही है। यहां नीमराना होटल्स को बरुआसागर किले में सुविधाओं के विकास का काम मिला है। जिसका काम भी शुरू हो चुका है। प्रदेश सरकार पर्यटन के जरिए बुंदेलखंड में तस्वीर बदल रही है। जिसकी शुरूआत हो चुकी। बुंदेलखंड के ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर पर्यटन को प्रोत्साहित करने की योगी सरकार की योजना आकार लेने की ओर अग्रसर है। झांसी के बरुआसागर किले के लिए चयनित विकासकर्ता कंपनी ने किले के विकास का कार्य शुरू कर दिया है। इस किले को हेरिटेज होटल के रूप में तब्दील करने का काम नीमराना होटल्स को दिया गया है।

स्थानीय रोजगार के अवसर इस पहल से आसपास के क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के विकास के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और किले के निकट स्थित ग...