मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, सोमनाथ सत्योम। संवेदक और स्थानीय अभियंताओं की मनमानी रोकने को निर्माण परियोजनाओं की निगरानी और सख्ती से होगी। समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना होगा। इसे लेकर पथ निर्माण विभाग ने अहम निर्णय लिया है। इसमें सौ करोड़ से अधिक की सभी प्रकार की निर्माण योजनाओं की मॉनिटरिंग व निगरानी सर्विलांस युक्त ड्रोन कैमरे से की जाएगी। स्थानीय प्रोजेक्ट अभियंता को विभाग के डैश बोर्ड पर हर दिन सर्विलांस ड्रोन से ली गयी तस्वीर और वीडियो को अपलोड करना होगा, ताकि मुख्यालय वहीं से निर्माण परियोजनाओं की मॉनिटरिंग कर सके। समस्या दिखने पर वहीं से उसका निष्पादन भी कराएगा। इस संबंध में निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख कार्य प्रबंधन उमाकांत रजक ने पत्र जारी किया है। मुजफ्फरपुर में आठ निर्माण परियोजनाएं सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.