मिर्जापुर, फरवरी 7 -- मिर्जापुर। राजीव गांधी दक्षिणी बरकछा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय क्रीड़ा सहारोह शुक्रवार को विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण का समापन हो गया। क्रीड़ोत्सव विद्यार्थियों के मध्य सहभागिता, भाईचारे, समूह में मिलकर कार्य करने और उत्तम स्वास्थ्य के विकास की प्रतिस्पर्धा थी पर केंद्रित रहा। परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में मोहित, श्रेया, रविप्रकाश, आयुशी; 200 मी.की दौड़ में मोहित, श्रेया, रूद्रांत राज, दिपांशु, 400 मीटर में नेहा, विक्टोरिया एवं वैभव गुप्ता, 1500 मी. में वैभव गुप्ता क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेता रहे। वहीं, शाटपुट में शिखर मिश्रा एवं श्रेया मौर्या, कैरम में सोमेश एवं खुशी, शत...