कोडरमा, मार्च 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता जिलेभर में होली का त्योहार चार मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा। होली और रंगों का त्योहार है। मगर इसमें थोड़ी सी लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। कोडरमा के डॉक्टर प्रवीण कुमार बताते हैं कि होली के दौरान आंखों और त्वचा का विशेष ध्यान रखें। होली खेलने से पहले अपने खुले हाथों में तेल या कोई क्रीम आवश्य लगाएं। यह रंगों को त्वचा के अंदर जाने से रोकता है और बाद में उन्हें छुड़ाना आसान होता है। होली खेलने के दौरान पूरी बाजू के सूती कपड़े पहनें। अस्थमा के मरीज सूखे गुलाल से बचें। हर्बल रंगों का उपयोग करें। बच्चों रंगों वाला गुब्बारे मारने से मना करें। कभी भी शराब पीकर होली नहीं खेलें। दूसरा कॉलम कोडरमा जिले के सदर अस्पताल से लेकर प्रखंडों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति रहती...