बिजनौर, जून 17 -- मोहर्रम को लेकर मंडावली थाना प्रांगण में एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम को मनाने की अपील की। ताजिया या अखाडा परंपरागत रास्तो से निकालने व किसी नई परम्परा को शुरू नहीं करने की हिदायत दी। बुधवार को मंडावली थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर एक शांति समिति बैठक का आयोजन किया। थाना प्रभारी राकेश कुमार की अध्यक्षता व अनुज चौधरी के संचालन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने क्षेत्र के सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम को मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को शांति के साथ मनाएं थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि ताजिया या अखाडा उन्ही रास्तो से निकाला जाये जिनसे निकलता चला आ रहा है किसी नई परम्परा को शुरू न किया जाये कानून की गाइड़ो...