बिजनौर, अप्रैल 11 -- नजीबाबाद। मंडावली थााने में आंबेडकर जयंती को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें इस मौके पर सभी से सौहार्द पूर्ण वातावरण में जुलूस व अखाड़ा निकाले जाने की अपील की गई। शनिवार को मंडावली थाने में थाना प्रभारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। आंबेडकर जयंती को लेकर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों के साथ जुलूस व अखाड़े के संबन्ध में चर्चा की गई। बैठक सभी से सौहार्द पूर्ण माहौल में आम्बेडकर जयंती मनाने की अपील की साथ ही कहा जिन जिन गांवों में जुलूस निकलता है बड़े ही शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस व अखाड़ा निकला जाए जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे कोई भी अराजकता फैलाने का प्रयास न करें किसी भी नई परंपरा को शुरू करने का प्रयास ना करें। कानून के साथ सहयोग की भावना बनाकर रखें। इस मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.