हल्द्वानी, जून 7 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सौहार्द जन सेवा समिति की ओर से दो जरूरतमंदों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संस्था की अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने बताया कि रामनगर निवासी कंचन पांडे की 8 वर्षीय पुत्री रुद्राक्षी की भोजन नली कट गई थी, जिसके इलाज में अब तक 7-8 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। संस्था ने बच्ची के उपचार के लिए ऑनलाइन सहायता राशि भेजी। इसके साथ ही, ऊंचापुल निवासी जीवन चंद्र बिष्ट, जो गंभीर रूप से झुलस गए थे, उन्हें भी संस्था द्वारा चेक के माध्यम से मदद दी गई। समिति ने दोनों के उपचार के लिए कुल 22 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- सौहार्द जन सेवा समिति ने इलाज के लिए दिए Rs.22 हजार रुपये इस कार्य में अध्यक्ष विद्या महतोलिया, संयुक्त सचिव शशि जोशी, सदस्य पुनीता पांडे और मीडिया प्रभारी मोहन चंद्र ज...