रुडकी, मई 23 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली में शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली में आगामी ईद-उल-जुहा के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सीओ ओसीन जोशी ने कहा कि ईद का त्योहार सौहार्द के साथ मनाया जाए। इस दौरान अगर किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा कि इस दौरान पुलिस जगह-जगह तैनात रहेगी। साथ ही कोई गड़बड़ी की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। इस दौरान उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट, गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्वत, एसएसआई दीप कुमार, एसएसआई धर्मेंद्र राठी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ईद-उल-जुहा पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर ब...