फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली परिसर में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। एएसपी ने व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सहयोग मांगा। वहीं व्यापारियों ने बिजली और जाम की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। एएसपी ने निर्देश दिए कि होलिका दहन के स्थानों पर बिजली के लटकते तारों का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि अग्नि दुर्घटना न हो और आपूर्ति बाधित न हो। इस पर व्यापारियों ने बताया कि श्यामागेट की सबसे बड़ी होली के दौरान विभाग द्वारा तार हटाए जाते हैं, तभी दहन होता है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने शहर की हालिया घटना का हवाला देते हुए व्यापारियों स...