लखनऊ, अप्रैल 11 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने विजन इंडिया में कई कार्यक्रम किए है। आज हमारे कार्यक्रम का संदेश सौहार्द, अमन-चैन और भाईचारा बढ़ाना है। बिना सौहार्द के अमन-चैन और विकास नहीं हो सकता है। जब अमन-चैन होगा तो विकास होगा। समानता आएगी। समाज बढ़ेगा, देश बढ़ेगा। असमानता दूर होगी। सामाजिक न्याय का राज स्थापित होगा।अखिलेश ने शनिवार को जयपुर में विजन इंडिया कार्यक्रम में कहा कि जयपुर साझी विरासत की पहचान है। पिंक सिटी के रूप में जाना जाता है। गुलाबी रंग सौहार्द का प्रतीक होता है। यह एक सच्ची धरोहर है। समाजवादी सरकार ने विरासत को संरक्षित करने और उसके प्रचार प्रसार के लिए बहुत काम किये। कला और संस्कृति को सम्मान दिया गया। जो लोग खो गए थे, उनकी पहचान को समाज के सामने लाने का काम किया।उन...