मिर्जापुर, फरवरी 12 -- मड़िहान। महाशिवरात्रि, रमजान और होली को लेकर प्रशासन सतर्क है। सीओ ऑपरेशन शिखा भारती के नेतृत्व में बुधवार को थाना परिसर में गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। सीओ ने कहा कि त्योहार आपसी सम्मान और सौहार्द का संदेश देते हैं। अफवाहों और सोशल मीडिया की भ्रामक सूचनाओं से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और गश्त बढ़ाई जा रही है। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने युवाओं से नशे से दूर रहने, वाहन सावधानी से चलाने और होली पर प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.