खगडि़या, मई 23 -- गोगरी। एक संवाददाता बकरीद पर्व को लेकर गोगरी थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।जिसमें नगर अध्यक्ष रंजीता कुमारी निषाद, गोगरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।जिसमें आगामी बकरीद पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारा के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही उपद्रवी व शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी करने की बात कही गयी। बैठक में दोनों समुदाय के दर्जनों लोग शामिल हुए। सभी ने बारी-बारी से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की बात कही। बैठक में नगर सभापति ने कहा कि गोगरी की जनता शांति के द्योतक है। यह भी पढ़ें- सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाएं बकरीद क्यों कि यहां हिंदू या मुस्लिम भाइयों का त्यौहार शांति व सौहार्द तरीके से मनाते हैं। उन्होंने लोगों ...