बक्सर, मार्च 20 -- इटाढ़ी थाना में शुक्रवार को आयोजित हुई शांति समिति की बैठक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जुटे थे जनप्रतिनिधि व समाजसेवी फोटो संख्या- इटाढ़ी, एक संवाददाता। ईद, चैती छठ और रामनवमी के पर्व को लेकर शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष सोनू कुमार पासवान ने किया। बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलकर मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को निर्धारित रूट से ही निकल जाएगा। जुलूस के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से ही त्योहारों की गरिमा बनी रहती है। पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बैठक के दौरान बताया गया कि पर्...