सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद त्योहार मनाने की अपील
देवघर, मई 25 -- सारवां,प्रतिनिधि। थाना परिसर में रविवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णदत्त झा एवं थाना प्रभारी संदीप कुमार की देखरेख में किया गया। बैठक में बकरीद त्योहार को मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सबों से अपील की गई। समाजसेवी मौलाना रियासत अंसारी द्वारा बताया गया कि सुबह 7-8 बजे से क्षेत्र के सभी गांवों में लोग इदगाह में जाकर नमाज अदा करते हैं। फिर अपने-अपने घरों में लौटकर बकरीद का त्योहार मनाते हैं। इस अवसर पर एएसआई सुखराम नाग, एएसआई सुमीत कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुखिया उपेन्द्र राय, युवा नेता संजय राय, बलराम पोद्दार, दिवाकर पासवान, नुनेश्वर मांझी, विकास राउत, मो. शमीम, मो. शहबाज सहित अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आज यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.