सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए त्यौहार, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर
मऊ, मई 15 -- मऊ, संवाददाता। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अथवा भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वाले व्यक्तियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी तथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर जाकर स्थल निरीक्षण करें तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक उन्होंने धर्मगुरुओं एवं मौलवीगण से शासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.