मुंगेर, फरवरी 28 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थाना में शुक्रवार को होली का त्योहार शांति पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष विपुल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ तान्या एवं सीओ उमेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार सिंह मुख्य रुप से मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने पर्व मिलजुल कर शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि, होली में डीजे एवं अश्लील गाना बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। शराबियों पर विशेष नजर रहेगी। बीडीओ ने होलिका दहन सड़क पर एवं बिजली के तार के नीचे नहीं करने की बात कही। सीओ ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारा और प्रेम का प्रतीक है। किसी को जबरन रंग नहीं लगाएं। डीजे संचालकों से बंध पत्र भरवाया गया। जिला परिषद अनिल कुमार सिंह ने चरसा गोदाम एवं अ...