आगरा, फरवरी 26 -- अमांपुर थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने कहा कि पर्वों को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मिलकर मनाएं। होली पर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो पुलिस को अवगत कराएं। साथ ही बताया कि त्योहारों पर शरारती तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। शांतिभंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि जबरन किसी पर रंग न डालें। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कस्बा इंचार्ज अवधेश कुमार दुबे ने कहा कि सोशल नेटवर्किंग पर झूठी सूचनाओं का विश्वास नहीं करें। इस दौरान चेयरमैन चांद अली खान, अवनीश सोलंकी, राकेश पाराशर, विजय प्रकाश गुप्ता, मथुरा सिंह, चित्तर सिंह, पुष्पेंद्र वर्मा, प्रधान राकेश यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.