पाकुड़, मार्च 6 -- पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित पाकुड़िया थाना परिसर में इस वर्ष भी होली का पर्व बहुत ही खुशी, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। हर साल की तरह इस बार भी पाकुड़िया में आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। होली के मौके पर थाना परिसर में सभी वर्ग और समुदाय के लोग एकत्रित हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। हंसी-खुशी और उल्लास के साथ लोगों ने मिलकर इस पर्व को मनाया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। गौरतलब है कि इन दिनों पवित्र रमज़ान का महीना भी चल रहा है। इसके बावजूद कई मुस्लिम भाइयों ने इफ्तार खोलने के बाद थाना परिसर पहुंचकर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के साथ होली की खुशियां साझा की और एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी प्रेम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.