जहानाबाद, मार्च 18 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में ईद, रामनवमी एवं चैती छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाने हैं। ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में इन त्योहारों को मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आपसी सद्भाव बिगड़ने नहीं देना है और सभी समुदायों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने की अपील करते हुए कहा कि कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.