लातेहार, मार्च 6 -- चंदवा प्रतिनिधि। रंगों का पावन पर्व होली चंदवा क्षेत्र में हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही गांव और कस्बों में होली की धूम देखने को मिली। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर अबीर-गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस रंगोत्सव का भरपूर आनंद लिया। युवाओं की टोली ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए पूरे इलाके में घूमती रही। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। महिलाओं ने भी पारंपरिक गीतों के साथ होली के उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह मिठाइयों और पकवानों का दौर चलता रहा, जिससे त्योहार की रौनक और बढ़ गई। होली के अवसर पर कई सामाजिक संगठनों द्वारा भी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने...