जमुई, जून 20 -- सोनो। निज संवाददाता शांति व सौहाद्रपूर्ण माहौल में पर्व व त्यौहार सम्पन्न हो इसके लिये प्रशासन से ज्यादा भूमिका समाज के सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ समाज के प्रबुद्ध लोगों की होती है। अत: मुस्लिम समुदाय के त्यौहार मुहर्रम भी शांति व सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिये प्रशासन को सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं व पंचायत प्रतिनिधियों की सहयोग अपेक्षित है। उक्त बातें मुहर्रम त्यौहार को लेकर बटिया थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए एसएचओ सुजाता कुमारी ने कही। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम में शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील साथ ही त्यौहार की खुशियां सभी धर्म व समुदाय के लोग मिल ...