सीतामढ़ी, मई 17 -- सीतामढ़ी। बेलसंड प्रखंड के सौली गांव के वार्ड तीन में शुक्रवार की देर रात चोरों ने संजय सिंह के घर मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान गृहस्वामी संजय सिंह ने बताया कि चोर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, महंगे कपड़े और 10 हजार रुपये नकद निकाल ले गए। गृहस्वामी संजय सिंह के अनुसार चोर छत की सीढ़ी से घर में दाखिल हुए। उस समय घर के सदस्य सो रहे थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने आराम से अलमारी और सूटकेस के ताले तोड़ कीमती सामान समेट ले गए। गृहस्वामी संजय सिंह की नींद रात करीब दो बजे खुली तो कमरे से बाहर निकलने पर सामान बिखरा देखा। यह भी पढ़ें- सौली में सोने-चांदी के गहने सहित 15 लाख की चोरी जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही तरियानी छपरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ...