कोडरमा, अप्रैल 22 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जिले के चयनित गांवों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया गांव में आयोजित शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जहां ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के लाभ, लागत और स्थापना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इससे पूर्व चंदवारा प्रखंड के उरवां, कोडरमा के करमा तथा जयनगर के कटिया गांव में भी शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन गांवों में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने योजना में रुचि दिखाई।अब यह भी पढ़ें- 112 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 30 आवेदन पूर्ण पाए गए शेष छह गांव बेकोबार, कांटी, बगदो, मसमोहना, मसनोडीह और मरचोई में भी आगामी दिनों में जागर...