गंगापार, जून 9 -- पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहने से पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र के अनुसार तहसील मेजा के सिरहिर गांव में पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है। ग्राम पंचायत सिरहिर के पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि, हमारे पूरे सिरहिर गांव का पानी खारा होने के चलते पेयजल की समस्या हमेशा गंभीर रहती है।

पेयजल योजना की स्थिति हजारों की जनसंख्या के बीच में दस वर्ष पूर्व सपा सरकार में पेयजल योजना के तहत गांव में सत्तर मीटर दूरी तक पाइप लाइन बिछाई गई। जिसमें दो जगह टोंटी लगी है। जो सौर ऊर्जा से चलता है जिससे 200 से ढाई सौ की जनसंख्या को जलापूर्ति महज हो पाती है। हजारों की जनसंख्या के बीच में मात्र यही एक सहारा है। जिस पर सुबह से शाम तक पेयजल के लिए ग्रामीण डिब्बा बाल्टी लेकर के टोटी के पास अ...