वाराणसी, अक्टूबर 6 -- वाराणसी। डाफी टोल प्लाजा का संचालन सौर ऊर्जा से होगा। सोमवार को यहां 200 केडब्ल्यूपी सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ किया गया। वाराणसी-औरंगाबाद एनएच-2 टोलवे प्रा.लि. (वीएएच) ने इसे स्थापित किया है। रोडिस इंडिया एसबीयू के हेड (ऑपरेशंस) अश्विनी शर्मा ने बताया कि डाफी सोलर प्लांट हाइवे इंफ्रास्ट्रक्चर में सस्टेनेबिलिटी और एनर्जी एफिशिएंसी को बढ़ावा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी, फ्यूचर-रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति वीएएच की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि प्लांट से सालाना करीब 2.92 लाख यूनिट रिन्यूएबल बिजली पैदा होने और लगभग 239 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद है। टोल प्लाजा के उपयोग से बची बिजली ग्रिड में भेजी जा सकेगी। टोल प्लाजा के संचालन में रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेम...